बेगुसराय, मई 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव से मंगलवार को अगवा 15 वर्षीय विकास कुमार के शव को पुलिस ने बरामद किया है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा बहियार स्थित पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के अंदर से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या की गईं है। दोनों हाथ टूटा हुआ है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाये गये हैं। वह कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव का पुत्र था। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- कंकौल गांव से अगवा छात्र का 36 घंटे बाद खगड़िया से मिला शव, गला दबाकर हत्या अपहरण का मामला मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि गांव के ही मोहित कुमार उर्फ कारे ने मेरे बेटे का अपहरण क...