मुरादाबाद, फरवरी 17 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चन्दौसी में मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें कंपोजिट विद्यालय मिलक रुस्तमपुर बढ़मार, विकासखंड मूंडापांडे, मुरादाबाद की बालक और बालिका हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बालक टीम ने अमरोहा को 3-1 और बालिका टीम ने 2-1 के स्कोर से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। दोनों टीमें अब अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए टीम कोच अमान अली को इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कोच की कड़ी मेहनत और बच्चों के समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर जीआईसी के प्रधानाचार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.