मेरठ, मई 1 -- खिर्वा रोड स्थित जेवरी नाले के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे दो झोपड़ियों में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी के अंदर सो रहे ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जेवरी नाले के पास असम और पश्चिम बंगाल के करीब 70 परिवार झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। ये सभी लोग पन्नी बीनने का काम करते हैं। इन्हीं झोपड़ियों में पश्चिम बंगाल निवासी युसूफ अली अपनी पत्नी जरीना, तीन बेटे और एक बेटी के साथ रहता है। युसूफ अली कई दिनों से अपने घर बंगाल गया हुआ है। उसकी पत्नी जरीना व चारों बच्चे यहीं थे।गुरुवार रात 8 बजे जरीना अपने सबसे छोटे बेटे इब्राहिम (ढाई साल) को झोपड़ी के अंदर सुलाकर कूलर के ऊपर मोमबत्ती जलाकर छोड़ गई। इसके बाद वह अपने तीनों बच्चों को लेकर पास में ही अपने पिता अब्दुल जलील के घर चली गई थी। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.