मेरठ, मार्च 24 -- छह माह पूर्व हुई लूट में सामान बरामद नहीं होने पर भाकियू (इंडिया) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में हंगामा किया। बताया कि घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अभी तक सोने की चेन बरामद नहीं की गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 20 दिन में चेन की बरामदगी का आश्वासन दिया। सितंबर 2025 में रामपुर पावती गांव निवासी वरुण राणा पुत्र उमेश राणा से वंडर सिटी कॉलोनी के गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चार तोले की सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को भाकियू (इंडिया) के जिला अध्यक्ष दीपक राणा, वरिष्ठ राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल प्रधान, प्रवक्ता संजीव राणा, प्रदीप नेहरा, सुभाष, मंडल अध्यक्ष प्रिंस गुर्जर, हरेंद्र बबलू और मोहित,प्रदेश अध्यक्ष जाहिद त्यागी यूथ समेत ...