गाजीपुर, फरवरी 26 -- जमानियां। स्थित गंगा नदी के प्राचीन कंकड़ स्नान घाट का अस्तित्व गंदगी और प्रशासनिक अनदेखी के कारण संकट में है। घाट पर पूजा सामग्री, प्लास्टिक, पॉलिथीन और मलबे का भारी अंबार लगा है। मोहल्लों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे गंगा में गिर रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है और श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है। पीपा पुल हटने के बाद लोहे के खाली पीपे नदी किनारे सड़ रहे हैं, जिन्हें अब तक हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से स्थिति बदतर हो गई है। पर्वों पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने घाट की समुचित सफाई और कचरा प्रबंधन की मांग की है। अधिशासी अधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.