पटना, मार्च 16 -- कंकड़बाग के मलाही पकड़ी में सोमवार को बच्चों के खेल-खेल में विवाद इतना बढ़ गया कि उनके घर वाले आपस में उलझ गए। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि दो लोग एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन गोली चलाने वाले दो युवक भाग गए। घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा मिला है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि सोमवार को मलाही पकड़ी के वार्ड नंबर 33 में देवी स्थान के पास दो परिवार के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर बच्चों में मारपीट होने लगी। दोनों के अभिभावक भी वहां पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके परिजन भी आपस में गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस बीच एक गुट के दो लड़के पिस्टल लेकर दूसरे गुट के घर पर चढ़ गए और फायरिंग करने लगे। इससे डरकर दूसरे गुट ने ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.