पटना, मार्च 6 -- कंकड़बाग थाना क्षेत्र की पीसी कॉलोनी स्थित एक मकान के तीन फ्लैट में चोरी हो गई है। घटना तब हुई जब फ्लैट में रहने वाले किराएदार होली में घर गए हुए थे। शुक्रवार को जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सोने चांदी के अलावा अन्य कीमती समान गायब हैं। किराएदारों ने कंकड़बाग थाने को सूचना दी। घटना गुरुवार रात की है। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश हाथ में लोहे के रॉड लेकर ताला तोड़ते हुए दिख रहे हैं। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी छानबीन की। पीड़ितों का कहना है कि लगभग 40 लाख की समान की चोरी हुई है। पीसी कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल जनार्दन प्रसाद का घर है। वे वर्तमान समय बेंगलुरू में हैं। उन्होंने मकान के तीन फ्लैट को किराए पर दिया है। एक फ्लैट में डॉक्टर रहते हैं। दूसरे में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.