नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते कुछ महीनों से अधिकांश खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आ रही है लेकिन खाद्य तेल की कीमतों बढ़ रही हैं। खासकर सरसों और सूरजमुखी के तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आरबीआई की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि खाद्य तेल के साथ बीते एक महीने के दौरान व्यक्तिगत देखभाल और कुछ अन्य वस्तुओं की दाम भी बढ़े हैं, जिनकी कीमतों में करीब पांच से छह फीसदी की बढ़ोतरी हई है। केंद्रीय बैंक का मानना है कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छे संकेत हैं। जीएसटी दरों में कटौती के चलते महंगाई दर में कमी आई है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मांग बढ़ रही है। कुछ क्षेत्रों और वस्तुओं को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत दिखाई देते हैं। रिपोर्ट से पता चलता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.