औषधीय मशरूम से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं डॉ. हिरेशा
विकासनगर, सितम्बर 13 -- ग्रामीण महिलाओं को औषधीय मशरूम की खेती के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखने वाली जलवायु टावर झाझरा देहरादून निवासी डॉ. हिरेशा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी कंपनी हैन एग्रोकेयर एलएलपी को ब्रिक्स डब्ल्यूबीए महिला स्टार्टअप प्रतियोगिता-2026 में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा श्रेणी का विजेता चुना गया है। इस श्रेणी में पुरस्कार हासिल करने वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी है। एक दशक से अधिक समय पहले डॉ. हिरेशा वर्मा ने अपना कॉरपोरेट करियर छोड़कर पछुवादून के छरबा में औषधीय मशरूम की खेती को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम शुरू किया था। उनके मुताबिक इस पहल का केंद्र ग्रामीण महिलाएं हैं। औषधीय मशरूम की खेती और प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को परिवार की आय में योगदान देने के साथ टिकाऊ आजीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.