कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका की कान्हा गौशाला में अपनी मां रामश्री पांडेय के नाम पर पौधा रोपण कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक गौ सेवक रंजीत पांडेय ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की कान्हा गौशाला के बारे में कई लोगों से सुना था, लेकिन आज यहां आकर दिव्य अनुभूति हुई। एक पेड़ मां के नाम पर उन्होंने यहां पर डायबिटीज के लिए रामबाण औषधीय पौधे शरीफा का रोपण किया। इस दौरान आशू दीक्षित, वंदे मातरम, कृष्णा पांडेय, अंशु राठौर, गजेंद्र सिंह पाल व कुंवर पाल ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...