मेरठ, अप्रैल 22 -- स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में अर्थ डे के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा एवं विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नीम,पीपल, जामुन, बरगद और आम जैसे औषधीय गुणों से भरपूर कीटनाशक व ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण करने के पश्चात उनकी देखरेख व उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अर्थ डे के महत्व को दर्शाया। संचालन कक्षा नवीं की छात्रा पावनी और किंजल ने किया। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ क...