मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। पंडित वीरेंद्र आर्य ने रामाशंकर आर्य -प्रभा आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद शिवम् आर्य और गोविंदराम ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किये। इस मौके पर डॉ़ राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। आर्य विद्वान सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि वट अमावस्या प्रकृति के संरक्षण का संदेश देती है। वटवृक्ष औषधीय गुणों का भंडार है। इस अवसर पर आलोक कुमार, अरबिंद आर्यबंधु, राजेश नारंग, रविंद्र आर्य, रामाशंकर आर्य,प्रभा आर्य, राकेश कुमार आर्य, लोकेश आर्य, निपेंद्र आर्य, ज्ञानप्रकाश रस्तोगी, विनोद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह, विजय कौशिक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी ...