देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। औषधि विभाग ने नारकोटिक दवा विक्रेताओं का ब्योरा नहीं दिया है। निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों को गोपनीय बता जानकारी नहीं दी है। बिना लाइसेंस कितनी दवा रख सकते हैं विभाग के पास इसकी भी सूचना नहीं हैं। मांगी अधिकांश सूचनाओं को विभाग ने देने से इंकार कर दिया है। शहर के खोराराम रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने जन सूचना अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से सात विन्दुओं की सूचना मांगी। उन्होंने जिले में कितने डाक्टर नारकोटिक दवा के मरीजों को दवा लिखते हैं उनका ब्योरा, नारकोटिक दवा बेचने वाले थोक, फुटकर विक्रेताओं का ब्योरा, कितने अस्पताल, दुकान, नर्सिंग होम हैं जिसके परिसर में दवा की फुटकर दुकानों पर दवा की बिक्री की जाती है इसका विवरण मांगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: ...