औषधि नियंत्रण प्रशासन की छापा में34 तरह की दवाएं जब्त
दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि । विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुल्लाह, वार्ड संख्या-3, पोस्ट-लालबाग, थाना-एलएनएमयू क्षेत्र में औषधि नियंत्रण प्रशासन (ड्रग कंट्रोल प्रशासन) द्वारा बुधवार को छापेमारी की गई। यह कार्रवाई एक लाइसेंसधारी एवं एक बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठान पर की गई। छापेमारी के दौरान दंडाधिकारी के रूप में सदर दरभंगा के कृषि समन्वयक शालिक आजम अंसारी, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस टीम तथा औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कुल 34 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। वहीं, दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन प्रकार के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाओं एवं संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.