गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बुधवार को फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को औषधियों की सुरक्षा तथा प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं (एडीआर) की पहचान, निगरानी और समय पर रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के निर्देशों के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार निगम ने की। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी दवा के सेवन के दौरान होने वाले दुष्प्रभावों की समय पर पहचान और उनकी सही रिपोर्टिंग मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। यह भी पढ़ें- दवाओं के दुष्प्रभ...