भागलपुर, जून 21 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना पुलिस ने औलियाबाद गांव में छापेमारी कर 4.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार यानि 19 जून को सूचना मिली थी कि औलियाबाद निवासी संजीव कुमार एवं उसकी मां स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर पर छापेमारी की। इस दौरान 4.40 ग्राम स्मैक और 1320 रुपये नगद बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...