संतकबीरनगर, फरवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में औलाद की चाहत और पैसों की लालच में बेलहर क्षेत्र के एक माह के बच्चे का अपहरण कर आरोपी बन गए। आरोपी आपस में एक-दूसरे से रिश्ते की डोर से बंधे भी हैं। जेल जाने से पूर्व आरोपी राजकुमार और पिंटू अपने रिश्तेदार राजेश और उसकी पत्नी संगीता को जहां कोस रहे थे, वहीं दंपति अपने बेटे और बेटी की परवरिश की चिंता जता रहे थे। एसओ अनिल कुमार और एसओजी प्रभारी अजय सिंह के मुताबिक करीब 10 साल पहले बिहार का रहने वाला आरोपी राजेश यादव अपनी पत्नी संगीता और 13 वर्षीय बेटे मिथुन व 12 वर्षीय बेटी रीना के साथ खलीलाबाद आया था। राजेश राजगीर का काम करता है और तीन साल से उसकी पत्नी संगीता खलीलाबाद के घोरखल के रहने वाले आरोपी चंदन जायसवाल के घर झाडू,पोछा करती है। चंदन जायसवाल की पत्नी मोहिनी जायसवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.