मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव फौलाद पुर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना को लेकर वन विभाग की टीम ने गुरुवार की अपराह्न गांव में पहुंचकर पंपलेट वितरित किए और लोगों को जागरूक किया की समूह में ही जंगल जाएं और बच्चों और पशुओं की विशेष सुरक्षा करें। वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि पूर्व प्रधान दिलशाद अहमद ने फौलादपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने और एक कुत्ते पर हमला करने की जानकारी दी थी। इसे लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और पंफलेट वितरित किए गए और लोगों को सूचित किया गया कि समूह में ही जंगल जाए फसल की कटाई करते समय कम से कम बैठे और कई लोग एक समूह के रूप में मौजूद रहे। बच्चों और जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...