औरैया, दिसम्बर 5 -- चिचौली स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य टीम ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया। यह मूल्यांकन पोस्ट ग्रेजुएट डीएनबी रेस्पिरेटरी मेडिसिन की सीटें बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह ने किया। टीम ने विभाग में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, क्लिनिकल सुविधाओं, फैकल्टी स्ट्रेंथ और प्रशिक्षण व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य एवं सीएमएस सहित मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल और कॉलेज की समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, जिससे मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू होने की संभ...