औरैया, मई 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के मामले में पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिससे किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां के अनुसार 14 अप्रैल को परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे, जबकि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान हुकुमपुर डेरा निवासी गोलू पुत्र राजवीर कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी घर में रखे जेवरात और नकदी भी साथ ले गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है。

परिजनों की खोजबीन घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों औ...