औरैया, मई 30 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रविवार को औरैया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सबसे पहले लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पाल समाज के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर सेहुद स्थित समाधान पुरवा सचिवालय पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।...