औरैया में ससुराल लौट रही महिला के पेट में मारी गोली, तीन पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 31 -- दिबियापुर थाना क्षेत्र के भियांपुर गांव से ससुराल कंचौसी लौट रही महिला को सोमवार को रास्ते में गोली मार दी गई। गोली महिला के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके सगे देवर पंकज तिवारी समेत सागर तिवारी और शिवम तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कंचौसी निवासी राजू की पत्नी नीतू तिवारी भियांपुर गांव आई थीं। सोमवार को वह स्कूटी से वापस अपनी ससुराल कंचौसी जा रही थीं। रास्ते में हमलावरों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग में एक गोली नीतू के पेट में लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.