औरैया, जुलाई 3 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आगामी 'समाधान समारोह-2026 (विशेष लोक अदालत)' को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित और निःशुल्क निस्तारण कराने के उद्देश्य से न्यायालयों, विभिन्न विभागों, बैंकों, बीमा कंपनियों और बार एसोसिएशनों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 21, 22 व 23 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालततैयारियों की जानकारी प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री प्रारूल जैन के निर्देशन में चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि समझौते योग्य वादों में संबंधित पक्षों को नोटिसों की प्रभावी तामील कराई जा रही है। साथ ही प्री-सिटिंग्स आयोजित कर पक्षकारों को आपसी सहमति और संवाद के माध्यम ...