औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जनपद में लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णुशंकर पाण्डेय ने बताया कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष मंयक चौहान के निर्देशन में तैयारियां चल रही हैं। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट व नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेटों, बैंक शाखा प्रबंधकों, बिजली विभाग के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। बताया गया कि 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को सुबह 8 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 9 मई को एडीआर भवन में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत इसमें सिविल, राजस्व, आपराधिक कंपाउंड...