औरैया, सितम्बर 28 -- मायके से ससुराल जा रही युवती को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार इटावा भेज दिया गया। पुलिस को अब जीएसआर रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के भियांपुर गांव के पास एक सितंबर को मायके से ससुराल जा रही युवती को गोली मार दी गई थी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल के भाई की तहरीर पर दिबियापुर थाने में मुकदमा संख्या 353/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109 और 126(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था。

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए रविवार को नामजद आरोपी कंचौसी गांव निवासी 42 वर्षीय पंकज तिवारी पुत्...