औरैया में मौसी के घर से निकले थे शिवराम, अछल्दा में वंदेभारत की चपेट में गई जान
औरैया, जून 23 -- अछल्दा कस्बे के 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बुजुर्ग की अगले दिन पहचान हो गई। सोमवार सुबह हादसे के बाद जीआरपी शव की शिनाख्त में जुटी रही, जबकि परिजन देर रात तक उनकी तलाश करते रहे। मंगलवार को शव की फोटो और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान 60 वर्षीय शिवराम के रूप में की। जानकारी के अनुसार सोमवार 22 जून को सुबह करीब 9:35 बजे आनंद विहार-अयोध्या वंदेभारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22426 अछल्दा के 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर घटना की जानकारी ली। करीब चार मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.