औरैया में मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लेने ताजिया स्थलों पर पहुंचे अधिकारी
औरैया, जून 19 -- फफूंद, संवाददाता। मोहर्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी औरैया विजय आनंद तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने नगर के विभिन्न ताजिया स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ताजियादारों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजिया मार्गों की स्थिति का अवलोकन किया तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, चूना छिड़काव कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर कटोरिया थाना परिसर में होगी शांति समिति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.