औरैया, फरवरी 27 -- एरवा कटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय कछवाह के जोगी डेरा में गुरुवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार जोगी डेरा में नाथ संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। यहां के निवासी जगदीश नाथ की 17 वर्षीय पुत्री नीरज देवी ने गुरुवार देर रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। पिता जगदीश नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी कानपुर देहात के रूरा में रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गई थीं। घर पर वह स्वयं, उनका पुत्र राधेश्याम नाथ और पुत्री नीरज देवी मौजूद थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.