औरैया, जून 26 -- अयाना। थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने, धमकाने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखविर की सूचना पर सतभैयनपुरवा मार्ग ​स्थित ईंट भट्ठे के पास से इटावा जिले के गढ़ा कास्दा निवासी धीरज निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ​खिलाफ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम से धीरज से मित्रता हो गई। आरोप लगाया कि धीरज उसको झांसे में लेकर दो साल तक यौन शोषण करता था। धीरज ने उसका मोबाइल व सिम ले लिया था। इसके बाद आरोपी उसकी आईडी से अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसको जा...