औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, ऊष्ण लहर (हीट वेव) और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद के मदरसों में पठन-पाठन कार्य 30 जून तक स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए एहतियातन जनपद के मदरसों में शिक्षण कार्य अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और मदरसा प्रबंधन समितियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- औरैया में हिन्दुस्तान का असर : भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली राहत साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को तेज धू...