औरैया, मई 13 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के ब्राइट माइंड्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्र सूर्यांश ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यशी गुप्ता ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में आर्यन, देवांशी और श्रेयशी ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के कठिन परिश्रम और...