औरैया, मई 28 -- अछल्दा, संवाददाता। झूला झूलते समय फंदे की चपेट में आकर जान गंवाने वाली किशोरी जया की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पिता की मौत के बाद मां और बेटी एक-दूसरे का सहारा थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की बची-खुची खुशियां भी छीन लीं। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मृतका की मां गीता देवी ने रोते हुए बताया कि कोरोना काल में उनके पति राजू सक्सेना की मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने घर के नीचे छोटी परचूनी की दुकान चलाकर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण किया। जया घर के कामों में मां का हाथ बंटाती थी और पढ़ाई के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करती थी。 यह भी पढ़ें- झूला झूलते समय मासूम के गले में कस गया साड़ी का फंदा, दर्दनाक मौतपरिवार का दुख परिजनों के...