औरैया, जुलाई 1 -- सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव में बुधवार सुबह बीमारी से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 40 वर्षीय शोभा पत्नी मूलचंद पिछले करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। परिजनों के अनुसार उनका लगातार इलाज कराया जा रहा था। बुधवार सुबह उन्होंने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटककर जान दे दी।मृतका के पति मूलचंद, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, ने बताया कि वह सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। घर लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। उन्होंने बताया कि पत्नी लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिवार में किसी प्रकार का घरेलू विवाद नहीं था।मृतका अपने पीछे दो बेटियां दीपा, रुचि और एक पुत्र कृष्णा को छोड़ गई हैं। उ...