औरैया, मार्च 11 -- औरैया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने विशेष किशोर इकाई कार्यालय के तहत जनपद के सभी थानों में नामित बाल कल्याण अधिकारी और स्टूडेंट पुलिस कैडेट के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए निर्देशऔरैया। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूकऔरैया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्ति...