औरैया में बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
औरैया, जून 26 -- अछल्दा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मौजा मेंहना निवासी 65 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी जवाहरलाल 24 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बाइक चालक ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.