औरैया, जून 25 -- दिबियापुर क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय से मारपीट कर मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गुजारा भत्ते के विवाद में उनकी बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। ससुर की पिटाई कराने और उनका मोबाइल छीनने के लिए तीन युवकों को भेजा गया था। दिबियापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और टाटा हैरियर कार भी बरामद कर ली गई। गुरुवार को कोतवाली औरैया में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने सीओ सिटी की मौजूदगी में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चकबंदी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय 22 जून की शाम ककोर मुख्यालय से सरकारी डाक लेकर बाइक से ब...