औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर के गेमिंग जोन में आग लगने से 14 छात्रों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे के बाद जब औरैया शहर के कोचिंग सेंटरों की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यहां भी हजारों छात्र रोजाना ऐसे संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां अग्नि सुरक्षा के इंतजाम बेहद सीमित हैं। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के नाम पर केवल एक-दो फायर सिलेंडर ही दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी के कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन में सुरक्षा के इंतजाम नहींकोचिंग सेंटरों की स्थिति औरैया शहर में इन्विक्टस एजुकेशन, जीनियस लाइब्रेरी, डिफेंस एकेडमी समेत दो दर्जन से अधिक बड़े कोचिंग सेंटर संचालित हैं। इसके अलावा दिबियापुर, बिधूना, अजीतमल और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में छोटे कोचिंग संस्थान चल रहे ह...