औरैया, सितम्बर 7 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर सोमवार शाम लगातार ट्रेनों के आवागमन से फाटक बार-बार बंद होने के कारण भीषण जाम लग गया। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में वाहन क्रॉसिंग पर फंस गए। हालत यह हुई कि फाटक बंद नहीं हो सका और दो ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। आरपीएफ कर्मियों ने मशक्कत कर वाहन हटवाए और रास्ता साफ कराया। करीब एक घंटे तक अछल्दा-बिधूना मार्ग पर राहगीर जाम से जूझते रहे। सोमवार शाम करीब 5:45 बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया। लगातार ट्रेनें गुजरने के कारण फाटक देर तक नहीं खुल सका और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 6:15 बजे फाटक खुला तो दोनों तरफ से वाहन एक साथ निकलने लगे। बड़े वाहनों के बीच बाइक सवारों के निकलने की होड़ से क्रॉसिंग पर यातायात उलझ गया।

क्रॉसिंग पर र...