औरैया, फरवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। जिले में फर्जी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ के आईटीसी क्लेम के मामले में अन्तरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 9 कीपैड फोन, 8 चेकबुक, 7 पासबुक, 21 मोहर, 12 आधार कार्ड, 7 डेबिट कार्ड, 20 सिम कार्ड, कई रजिस्टर-फाइलें और 6000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह फर्जी फर्म बनाकर बिना माल की खरीद-फरोख्त किए बोगस बिल और ई-वे बिल से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन कर जीएसटी चोरी कर रहा था। पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि खानपुर कस्बे में पंजीकृत 'शारदा ट्रेडिंग कम्पनी' नामक फर्म के जरिए 229.50 लाख रुपये का फर्जी आईटीसी क्लेम किया गया है। एसआईटी ने तकनीकी व मैनुअल साक्ष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.