औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के भगवती मंदिर में सोमवार रात प्रसाद बांट रहे पुजारी की हार्ट अटैक से जान चली गई। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के खुशियापुर निवासी 65 वर्षीय लोकमान्य सिंह काफी समय से नगरिया स्थित भगवती मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर में आरती होने के बाद वह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और वह मंदिर परिसर में ही जमीन पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक से वार्ड सदस्य का निधन पुजारी को गिरता देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मंदिर के दूसरे पुजारी नरेंद्र सिंह व ग्रामीण तत्काल उन्हें एम्बुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.