औरैया, मार्च 18 -- अजीतमल, संवाददाता। पंचायत चुनाव में संभावित देरी के बीच ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर वर्तमान प्रधानों को कार्य जारी रखने या प्रशासक नियुक्त करने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित रहे, इसके बावजूद प्रधानों ने योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में चुनाव में देरी होने पर उनके अनुभव का लाभ लेते हुए उन्हें ही कार्य करने दिया जाना चाहिए।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रशासनिक अंतराल से विकास कार्य बाधित होते हैं। पूर्व में भी कार्यकाल विस्तार के उदाहरण हैं और 73वें संविधान संशोधन के तहत राज्य सरकार को ऐसा निर्णय लेने का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.