औरैया, जून 15 -- कंचौसी। विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत जमौली में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाभार्थियों के चयन एवं प्राथमिकता सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार, ग्राम सचिव सुभाष पाल एवं अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई तथा उनके सवालों का समाधान किया गया। बैठक में करीब 100 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- कैथपुरा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामसभा आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...