औरैया, जून 1 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नया नगला में सोमवार शाम पेड़ की भारी टहनी बिजली के तारों पर गिरने से नलकूप की सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर खंभे समेत खेत में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार गांव नया नगला में नलकूप की बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे अचानक पेड़ की एक भारी टहनी बिजली के तारों पर आ गिरी। टहनी का वजन अधिक होने के कारण बिजली के तार झूल गए और खंभा ट्रांसफार्मर समेत खेत में गिर पड़ा。

घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ट्रांसफार्मर गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी मौके...