औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर-इटावा हाईवे पर मिहोली गांव के पास पीआरवी वाहन में डंपर की टक्कर से यातायात उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों का कानपुर में उपचार चल रहा है। बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे गश्त कर रहे पुलिस के पीआरवी वाहन में एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में यातायात उप निरीक्षक 58 वर्षीय दिनेश भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सिपाही 46 वर्षीय मनोज कुमार और वाहन चालक 38 वर्षीय सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- नम आंखों से दी गई दरोगा दिनेश भदौरिया को अंतिम सलामी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डंपर ...