औरैया में पानी की टंकी से इन्वर्टर-बैटरी चोरी, ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
औरैया, मई 30 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडैना रूप शाह स्थित पानी की टंकी से अज्ञात चोर इन्वर्टर और दो बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शिवा पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई राजकुमार के स्थान पर पानी की टंकी की चौकीदारी कर रहा था। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन रात में भोजन करने के लिए घर लौट आया। इसी दौरान मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते वह वापस टंकी पर नहीं पहुंच सका।शनिवार सुबह जब वह टंकी पर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो वहां रखा इन्वर्टर और दो बैटरियां गायब थीं। चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.