औरैया, सितम्बर 22 -- कोतवाली क्षेत्र के रहमापुर गांव में मंगलवार शाम कहासुनी के बाद शराब के नशे में पति कथित रूप से पत्नी को गोद में उठाकर छत से कूद गया। दोनों के नीचे गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इटावा के सैफई क्षेत्र के गणेशपुरा गांव निवासी 37 वर्षीय दीपू की शादी करीब 14 वर्ष पहले रहमापुर निवासी 33 वर्षीय पूजा से हुई थी। दोनों के 13 वर्षीय बेटी अंशी और नौ वर्षीय बेटा गोलू हैं। पूजा कुछ दिनों से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। सोमवार शाम दीपू कार और चालक के साथ ससुराल पहुंचा था।पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपू शराब के नशे में था...