औरैया, मार्च 26 -- अछल्दा, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर थाना अछल्दा परिसर में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने किया। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और विधि-विधान से भोजन कराया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ कन्याओं का स्वागत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार होता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व सद्भाव कायम रखने की अपील की। कार्यक्रम में थाना स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...