औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। दो करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने खुद के अपहरण और मारपीट किए जाने का आरोप लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू की गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण का नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चिचौली अस्पताल से सूचना मिली कि शक्ति घोष पुत्र सुभुल चंद्र घोष निवासी नेहरू इंक्लेव, सकरपुर, दिल्ली एवं वर्तमान में कोलकाता में रह रहे हैं। उन्होंने बृज प्रसाद उर्फ विष्णु पुत्र स्वर्गीय बालकृष्ण, हाल निवासी वृंदावन पर मारपीट और अपहरण का आरोप लगाया।

जांच की प्रक्रिया सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान बृज प्रसाद ने बताया कि शक्ति घोष पर उसके ...