औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता।क्षेत्र के ऐमा पैगंबरपुर मिलक गांव के बाहर स्थित माता दुर्गा की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी शनिवार शाम उस समय हुई, जब श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा की क्षतिग्रस्त अवस्था देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से द...