औरैया, मई 15 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लाला पुत्र रजपूत सिंह (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।शव गांव पहुंचने पर थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मृतक के छोटे भाई सर्वेंद्र ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना रहा।मृतक के चचेरे भाई कल्लू ने बताया कि गुरुवार शाम वह लोग गांव के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक ई-रिक्शा से धर्मेंद्र को घर के बाहर छोड़कर चले गए। उसकी हालत गंभीर देख परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर अमरदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्...